Connect with us

brahmakumaris bilaspur

गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं ब्रह्माकुमारीज़ के बीच समझौता

Published

on

गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं ब्रह्माकुमारीज़ के बीच समझौता ज्ञापन

बिलासपुर, 29 नवम्बर 2024। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजयोग भवन बिलासपुर के द्वारा एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते का उद्देश्य नैतिक शिक्षा, व्यसन मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को बढ़ावा देना है। यह समझौता दोनों संस्थाओं के बीच शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सकारात्मक कार्यक्रमों को नई दिशा देगा।

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल जी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अभय एस. रणदिवे जी और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजयोग भवन बिलासपुर की मुख्य प्रभारी बीके स्वाति दीदी द्वारा हस्ताक्षर किया गया। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य मूल्यनिष्ठ और नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देना है। सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करना और व्यसन मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता फैलाना है।

कुलसचिव प्रो. अभय एस. रणदिवे जी ने कहा कि युवा अपनी चेतना को समुचित रूप से जागृत कर ले तो राष्ट्र उत्थान में कोई देरी नहीं लगेगी। चरित्र रूपी संपत्ति से धनवान युवा ही देश को नई राह पर ले जाने में सक्षम है। भारत देश देव व महापुरुषों की भूमि रहा है। जिसने विश्व के आगे त्याग, चरित्र, अनुशासन की मिसाल कायम की है। ऐसे युवाओं को जागरुक होकर समाज उत्थान के लिए आगे आने की आवश्यकता है। ब्रह्माकुमारीज द्वारा की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की, कि ब्रह्माकुमारीज के पाठ्यक्रम और शिक्षण से विद्यार्थियों को भारत के महान दर्शन और मूल्य प्रणाली को समझने में मदद मिलेगी।

सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने कहा कि युवाओं के मन में असीम संभावनाएं होती है। आवश्यकता है मन की शक्ति को सही दिशा देने की। जब हम अपने लक्ष्य की ओर पहला कदम बढ़ाते हैं तो हमारा मन पूरी क्षमता के साथ उसे पूरा करने में लग जाता है। वर्तमान समय युवा का मन अनेक बाहरी बातों में भटक कर अपनी शक्ति को कम कर रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य है युवा पीढ़ी जो देश का भविष्य है उनको सही दिशा देकर सशक्त बनाया जाए।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी जैव प्रौद्योगिकी विभाग की प्रोफेसर रेणु भट्ट जी एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी तथा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके संतोषी दीदी, लायंस क्लब एंबेसडर कमल छाबड़ा, हेमंत अग्रवाल, अंजू दुआ, ब्रह्माकुमारीज के सदस्य उपस्थित रहे।

brahmakumaris bilaspur

एलाइट हॉस्पिटल में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ का गरिमामयी उत्सव

Published

on

एलाइट हॉस्पिटल में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर मुख्य सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी जी एवं ब्रह्माकुमारी संतोषी दीदी जी उपस्थित रहीं। ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी ने हॉस्पिटल की महिला चिकित्सकों को उनकी निस्वार्थ सेवा और शक्ति के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. कविता बब्बर, डॉ. प्रियंका जोशी, डॉ. प्रभा साहू, डॉ. भाग्यश्री, डॉ. श्वेता, डॉ. अभिलाषा डॉ. मंजूलताडॉ. मनीषा गुप्ता डॉ. सपना डॉ. रानू, साथ ही अस्पताल के समस्त नर्सिंग और मैनेजमेंट स्टाफ ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। दीदी के आध्यात्मिक संदेश ने सभी के मन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।

तेलुगु संयुक्त समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर ब्रह्माकुमारीज मुख्य सेवाकेंद्र से बीके संतोषी दीदी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव जी एवं तेलुगु समाज की भारी संख्या में प्रबुद्ध महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Continue Reading

brahmakumaris bilaspur

सच्ची शिवरात्रि वही, जब हम अपनी बुराइयां शिव को सौंप दें

Published

on

महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आत्म-परिवर्तन और नवसृजन का दिव्य संदेश लेकर आता है। रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बिलासपुर मुख्य शाखा, टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव पर विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किए गए। इस दौरान शिव ध्वजारोहण कर भाई-बहनों को जीवन की बुराइयां छोड़ने और पवित्र जीवन : जीने की प्रतिज्ञा कराई गई। बीके स्वाति दीदी ने कहा कि महाशिवरात्रि परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का स्मृति पर्व है।

यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि जब-जब संसार में धर्म की ग्लानि बढ़ती है और मानव मूल्यों का पतन होता है, तब परमात्मा स्वयं इस धरा पर अवतरित होकर मानव को नई दिशा देते हैं।
यही कारण है कि शिवरात्रि को सभी पर्वों में महान माना गया है। दीदी ने बताया कि शिव पर अक धतूरा और भांग अर्पित करने का वास्तविक आध्यात्मिक रहस्य यह है कि हम अपने जीवन की कांटों जैसी बुराइयां-काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार परमात्मा को सौंप दें। जिस प्रकार दान की गई वस्तु वापस नहीं ली जाती, उसी प्रकार जब हम अपनी नकारात्मक आदतें और बुरे संस्कार परमात्मा को अर्पित कर देते हैं, तो उनसे सदा के लिए मुक्त हो सकते हैं। यही सच्ची शिवरात्रि है।
योग अभ्यास से आत्मा बनती है पवित्र और शक्तिशाली
बीके स्वाति दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव ज्योतिबिंदु स्वरूप है, उनका कोई शारीरिक जन्म नहीं होता। वे दिव्य अवतरण द्वारा सृष्टि के संधिकाल में मानव कल्याण के लिए आते हैं। शिव स्वयं अजन्मा, अभोक्ता और सर्वशक्तिमान हैं। शिवलिंग परमात्मा शिव का प्रतीक है, जो हमें उनके निराकार ज्योति स्वरूप की याद दिलाता है। आज का समय कलियुग का अंतिम चरण है, जिसे महारात्रि भी कहा गया है। बढ़ता तनाव, हिंसा, नैतिक पतन और प्रकृति का असंतुलन विश्व परिवर्तन की ओर संकेत कर रहे हैं। ऐसे समय में परमात्मा सहज राजयोग की शिक्षा देकर देवतुल्य जीवन जीने की प्रेरणा दे रहे हैं।

Continue Reading

brahmakumaris bilaspur

“एग्जाम मंत्रा” – परीक्षा के तनाव को कहें अलविदा

Published

on

अरपा कम्युनिटी रेडियो 90.8 FM के तत्वावधान में आयोजित ‘एग्जाम मंत्रा’ कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक विशेष सत्र संपन्न हुआ। इस सत्र में ब्रह्माकुमारीज बिलासपुर की मुख्य सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले मानसिक तनाव से निपटने के अचूक मंत्र दिए और एकाग्रता बढ़ाने के प्रभावी उपाय साझा किए। दीदी ने समझाया कि शांत मन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। कार्यक्रम के अंत में दीदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Continue Reading

Brahma Kumaris Bilaspur