Connect with us

brahmakumaris bilaspur

Bilaspur(CG)- Brahmakumari Swati Didi honored by the Art of Living family

Published

on

ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी का आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार द्वारा सम्मान
 
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर 13 मई को बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिलासपुर की मुख्य शाखा की संचालिका बीके स्वाति दीदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  बिलासपुर विधायक भ्राता शैलेश पांडेय जी, बेलतरा विधायक  भ्राता  रजनीश सिंह जी, विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष भ्राता धरमलाल कौशिक जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री  भ्राता अमर अग्रवाल जी, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय,  डॉ विनोद तिवारी तथा शहर के सभी गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वाति दीदी को उनकी सेवाओँ के प्रति सम्मान प्रगट करते हुवे शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

brahmakumaris bilaspur

“एग्जाम मंत्रा” – परीक्षा के तनाव को कहें अलविदा

Published

on

अरपा कम्युनिटी रेडियो 90.8 FM के तत्वावधान में आयोजित ‘एग्जाम मंत्रा’ कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक विशेष सत्र संपन्न हुआ। इस सत्र में ब्रह्माकुमारीज बिलासपुर की मुख्य सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले मानसिक तनाव से निपटने के अचूक मंत्र दिए और एकाग्रता बढ़ाने के प्रभावी उपाय साझा किए। दीदी ने समझाया कि शांत मन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। कार्यक्रम के अंत में दीदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Continue Reading

brahmakumaris bilaspur

बीके स्वाति दीदी ने दृष्टि दिव्यांग बच्चों को दिया ईश्वरीय स्नेह और आशीर्वाद

Published

on

बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित BNI व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 के व्यापार और नवाचार के इस बड़े मंच पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिलासपुर मुख्य सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचीं।
बीके स्वाति दीदी ने प्रत्येक दिव्यांग बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगल कामना की। उन्होंने बच्चों को ‘ईश्वरीय आशीर्वाद’ देते हुए कहा कि ये बच्चे साधारण नहीं, बल्कि ‘दिव्यांग’ यानी दिव्य अंगों वाले हैं, जिनमें प्रभु का विशेष अंश है। संस्था की ओर से बच्चों को विशेष उपहार (सौगात) प्रदान किए गए। दीदी ने अपने हाथों से सभी बच्चों को ईश्वरीय प्रसाद दिया। दीदी ने बीएनआई के इस प्रयास की सराहना की कि उन्होंने व्यापारिक गतिविधियों के बीच इन मासूम बच्चों को मंच प्रदान किया।

Continue Reading

brahmakumaris bilaspur

राजयोग भवन में रक्तदान महा अभियान का आयोजन

Published

on

रक्त ही एक ऐसी चीज है जो संसार में एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य तक पहुंच सकती है। रक्त केवल इंसान ही इंसान को दे सकता है। कभी भी कृत्रिम रक्त नहीं बनाया जा सकता। एक यूनिट रक्त कितनों की जीवन बना सकता है। यह जीवन का सबसे पुनीत कार्य है तो वह रक्तदान का है इसीलिए कहा जाता है रक्तदान महादान। रक्त की कोई फैक्ट्री नहीं है, कोई दवा नहीं है और न ही कोई कृत्रिम विकल्प।

उक्त वक्तव्य विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज बिलासपुर की मुख्य शाखा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन में आयोजित विशाल रक्तदान महा अभियान के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य आवासन एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू जी ने कही। तोखन साहू ने आगे कहा कि जिस प्रकार से दादी जी का नाम प्रकाशमणि है उसी प्रकार आज वास्तव में यह प्रकाश पर्व है जो सभी ब्रह्मा कुमार भाई बहनो इतने वृहद पैमाने पर रक्त महादान कर रहे हैं। जो दादी प्रकाशमणि का प्रकाश चारों ओर फैल रहा है। तोखन साहू ने अपने रक्तदान के अनुभवों को भी शेयर किया। सेवाकेन्द्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने कहा कि रक्तदान को हम महादान कहते हैं, क्योंकि यह दान किसी गरीब या अमीर को नहीं, बल्कि इंसान को बचाने के लिए किया जाता है। राजयोग भवन में सुबह 8.30 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक = विशाल रक्तदान महा अभियान चला। दीदी ने बताया विशाल रक्तदान कार्यक्रम का स्लोगन है रक्तदान विश्व बंधुत्व का अभियान। इस रक्तदान शिविर के मुख्य चार उद्देश्य हैं। तोखन – साहू ने रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया। सभी रक्तवीरों को लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल की ओर से हेलमेट तथा सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। लायंस क्लब के केबिनेट सेक्रेटरी डॉ कमल छाबड़ा का विशेष सहयोग रहा। इस शिविर में भारी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सेवा केंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया। राजयोग भवन सेवाकेन्द्र के अलावा बिलासपुर के हेमुनगर, श्री विहार, उसलापुर, सिरगिट्टी एवं रामाग्रीन सिटी सेवाकेन्द्रों के सैकड़ों रक्तवीरो ने रक्तदान किया।

Continue Reading

Brahma Kumaris Bilaspur