Connect with us

news

सेव वाटर मिशन अभियान का छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल द्वारा शुभारम्भ

Published

on

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाये जा रहे सेव वाटर मिशन अभियान का महामहिम राज्यपाल द्वारा शुभारम्भ
 
बिलासपुर।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन से ब्रह्माकुमारी बहने महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एस.ई.सी.एल.) गेस्ट हाउस में सौजन्य भेंट की। राजयोग भवन, सेवाकेन्द्र बिलासपुर संचालिका बीके स्वाति दीदी ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं नैतिक उत्थान के कार्यक्रमों की जानकारी आदरणीय महामहिम को दी। साथ ही उन्होंने बताया की नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रोड सेफ्टी एवं नैतिक मूल्यों के उत्थान के लिए संस्था के अनेक कार्यक्रम पूरे जिले भर में बहुत ही जोर-शोर से चल रहे हैं। बीके स्वाति दीदी जी ने उन्हें ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दिया। 
साथ ही दीदी ने बताया कि लायंस क्लब बिलासपुर एवं सहयोग फाउंडेशन के साथ मिलकर ब्रह्माकुमारी सेव वाटर मिशन का आगाज बिलासपुर में कर रही है। जिसके अंतर्गत वॉटर ओवरफ्लो डिवाइस का वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम बिलासपुर से शुरू होने जा रहा है। इसी तारतम्य में स्वाति दीदी ने इस डिवाइस का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा करवाया एवं उन्हें डिवाइस भेंट की। आदरणीय राज्यपाल महोदय ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जाना समझा एवं यह डिवाइस कैसे काम करता है इसकी पूरी जानकारी ली। ब्रह्माकुमारी द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की बेहद प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा मातृशक्ति ही दुनिया को एक सही दिशा दिखा सकती है। आप लोगों के द्वारा किए जा रहे कार्य बेहद ही सराहनीय एवं जन उपयोगी हैं। आज मानव मात्र को आंतरिक सुख शांति की बेहद आवश्यकता है। प्रकृति के संरक्षण के लिए भी आप लोगों के द्वारा किया जा रहा कार्य बेहद ही सराहनीय है। अनुकरणीय है स्वाति दीदी एवं उनकी पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं एवं लोगों से अपील करती हूं कि यह डिवाइस अपने घरों में इस्तेमाल कर पानी को व्यर्थ होने से बचाएं। कार्यक्रम में बीके संतोषी दीदी, कमल छाबड़ा, हेमन्त अग्रवाल, विनोद सिंह उपस्थित रहे।

brahmakumaris bilaspur

ब्रह्माकुमारीज राजयोग भवन में निःशुल्क बाल संस्कार शिविर का आयोजन

Published

on

जब मिट्टी मुलायम होती है, उस समय हम जो आकार देना चाहें दे सकते हैं, लेकिन जब मिट्टी सूखकर कड़ी हो जाए, उस समय हम चाहकर भी उसका रूप परिवर्तन नहीं कर सकते। इसी प्रेरणादायी विचार के साथ बच्चों के चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास हेतु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बिलासपुर मुख्य शाखा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘बाल संस्कार शिविर’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित मुख्य शाखा राजयोग भवन में पिछले 28 वर्षों से भी अधिक समय से निरंतर यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। सेवाकेन्द्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने बताया कि बच्चों की 07 से 15 वर्ष की आयु व्यक्तित्व परिवर्तन की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था होती है। इस उम्र में सिखाए गए नैतिक मूल्य और संस्कार बच्चे स्वतः ही जीवन भर के लिए अपना लेते हैं। इस वर्ष यह शिविर 24 अप्रैल (शुक्रवार) से 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 07:30 से 09:30 बजे तक रहेगा।

बीके स्वाति दीदी ने बताया कि 7 दिवसीय इस शिविर में बच्चों को आधुनिक चुनौतियों से निपटने और मानसिक रूप से सशक्त बनाने

के लिए विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से इनर पर्सनालिटी डेवलपमेंट और मेमोरी पावर बढ़ाना, एकाग्रता (Concentration) और राजयोग मेडिटेशन, मोबाइल और स्क्रीन एडिक्शन के नुकसान और उससे बचाव, इमोशनल इंटेलिजेंसः कठिन परिस्थितियों में खुद को स्थिर रखना, नैतिक मूल्यः माता-पिता का सम्मान, कृतज्ञता का भाव और अच्छी आदतें, शारीरिक गतिविधियाँः प्राणायाम, एरोबिक्स और पर्यावरण के प्रति जागरूकता।

Continue Reading

brahmakumaris bilaspur

एलाइट हॉस्पिटल में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ का गरिमामयी उत्सव

Published

on

एलाइट हॉस्पिटल में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर मुख्य सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी जी एवं ब्रह्माकुमारी संतोषी दीदी जी उपस्थित रहीं। ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी ने हॉस्पिटल की महिला चिकित्सकों को उनकी निस्वार्थ सेवा और शक्ति के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. कविता बब्बर, डॉ. प्रियंका जोशी, डॉ. प्रभा साहू, डॉ. भाग्यश्री, डॉ. श्वेता, डॉ. अभिलाषा डॉ. मंजूलताडॉ. मनीषा गुप्ता डॉ. सपना डॉ. रानू, साथ ही अस्पताल के समस्त नर्सिंग और मैनेजमेंट स्टाफ ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। दीदी के आध्यात्मिक संदेश ने सभी के मन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।

तेलुगु संयुक्त समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर ब्रह्माकुमारीज मुख्य सेवाकेंद्र से बीके संतोषी दीदी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव जी एवं तेलुगु समाज की भारी संख्या में प्रबुद्ध महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Continue Reading

brahmakumaris bilaspur

सच्ची शिवरात्रि वही, जब हम अपनी बुराइयां शिव को सौंप दें

Published

on

महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आत्म-परिवर्तन और नवसृजन का दिव्य संदेश लेकर आता है। रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बिलासपुर मुख्य शाखा, टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव पर विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किए गए। इस दौरान शिव ध्वजारोहण कर भाई-बहनों को जीवन की बुराइयां छोड़ने और पवित्र जीवन : जीने की प्रतिज्ञा कराई गई। बीके स्वाति दीदी ने कहा कि महाशिवरात्रि परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का स्मृति पर्व है।

यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि जब-जब संसार में धर्म की ग्लानि बढ़ती है और मानव मूल्यों का पतन होता है, तब परमात्मा स्वयं इस धरा पर अवतरित होकर मानव को नई दिशा देते हैं।
यही कारण है कि शिवरात्रि को सभी पर्वों में महान माना गया है। दीदी ने बताया कि शिव पर अक धतूरा और भांग अर्पित करने का वास्तविक आध्यात्मिक रहस्य यह है कि हम अपने जीवन की कांटों जैसी बुराइयां-काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार परमात्मा को सौंप दें। जिस प्रकार दान की गई वस्तु वापस नहीं ली जाती, उसी प्रकार जब हम अपनी नकारात्मक आदतें और बुरे संस्कार परमात्मा को अर्पित कर देते हैं, तो उनसे सदा के लिए मुक्त हो सकते हैं। यही सच्ची शिवरात्रि है।
योग अभ्यास से आत्मा बनती है पवित्र और शक्तिशाली
बीके स्वाति दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव ज्योतिबिंदु स्वरूप है, उनका कोई शारीरिक जन्म नहीं होता। वे दिव्य अवतरण द्वारा सृष्टि के संधिकाल में मानव कल्याण के लिए आते हैं। शिव स्वयं अजन्मा, अभोक्ता और सर्वशक्तिमान हैं। शिवलिंग परमात्मा शिव का प्रतीक है, जो हमें उनके निराकार ज्योति स्वरूप की याद दिलाता है। आज का समय कलियुग का अंतिम चरण है, जिसे महारात्रि भी कहा गया है। बढ़ता तनाव, हिंसा, नैतिक पतन और प्रकृति का असंतुलन विश्व परिवर्तन की ओर संकेत कर रहे हैं। ऐसे समय में परमात्मा सहज राजयोग की शिक्षा देकर देवतुल्य जीवन जीने की प्रेरणा दे रहे हैं।

Continue Reading

Brahma Kumaris Bilaspur