brahmakumaris bilaspur
विश्व जल दिवस पर संगोष्टी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सहयोगी इकाई “पर्यावरण संरक्षण गतिविधि” बिलासपुर के द्वारा रेल्वे महाराष्ट्र मंडल में आयोजित विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में “पेड़ लगाओ – पानी बचाओ – प्लास्टिक हटाओ” संगोष्टी में बिलासपुर मुख्य सेवा केंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने मुख्य अतिथि के आसन्दी से कहा कि मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है रोटी,कपड़ा और मकान यह तो हम सभी सुनते आए हैं, परंतु उनसे भी पहले मनुष्य के जीवन में जल का अधिक महत्व है। जल है तो जीवन है। रोटी से भी पहले जल आवश्यक है। जल होगा तो रोटी, कपड़ा और मकान होगा। पृथ्वी में 70% पानी है परंतु विडंबना यह है कि उसमें से सिर्फ तीन प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है। उसमें से भी 0.6% पानी ही नदी, तालाब, झीलों के रूप में हमें उपलब्ध है। प्रतिदिन की दिनचर्या में हम पानी बहुत व्यर्थ गवां देते हैं। पानी अनमोल पूंजी है जो प्रकृति के द्वारा हमें दी गई है। इसका संरक्षण करना हम सबका कर्तव्य है। दीदी ने आगे कहा कि विश्व जल दिवस पर बेंगलुरु की स्थिति को हम देख सकते हैं कि पानी हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है। भारत का तीसरा बड़ा शहर, आईटी टेक्नोलॉजी से भरपूर, बुद्धिजीवियों के शहर बेंगलुरु पानी के महत्व को ना समझने के कारण आज पानी की कमी से जूझ रहा है। समय रहते हमें भी पानी के महत्व को जानकर उसे संरक्षण करना है।
ब्रह्मा कुमारीज बिलासपुर के द्वारा चलाए जा रहे सेव वाटर मिशन की जानकारी सभी उपस्थित जनों को दी गई एवं सेव वाटर मिशन के डिवाइस का प्रदर्शन किया गया। सभी मुख्य अभ्यागतों को बीके स्वाति दीदी द्वारा सौगात स्वरूप दिया गया। अंत में दीदी ने पानी सरंक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् दुर्गा वाहिनी की लता गुप्ता, पर्यावरण संरक्षक अजय बाप्टे, अक्षय अलकारी, टीम मानवता से अभिषेक ठाकुर, अनेक संस्थाओ एवं NGO के प्रमुख उपस्थित थे। सभी प्रमुखों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने-अपने विचार रखे।
brahmakumaris bilaspur
एलाइट हॉस्पिटल में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ का गरिमामयी उत्सव
एलाइट हॉस्पिटल में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर मुख्य सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी जी एवं ब्रह्माकुमारी संतोषी दीदी जी उपस्थित रहीं। ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी ने हॉस्पिटल की महिला चिकित्सकों को उनकी निस्वार्थ सेवा और शक्ति के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. कविता बब्बर, डॉ. प्रियंका जोशी, डॉ. प्रभा साहू, डॉ. भाग्यश्री, डॉ. श्वेता, डॉ. अभिलाषा डॉ. मंजूलताडॉ. मनीषा गुप्ता डॉ. सपना डॉ. रानू, साथ ही अस्पताल के समस्त नर्सिंग और मैनेजमेंट स्टाफ ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। दीदी के आध्यात्मिक संदेश ने सभी के मन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।
तेलुगु संयुक्त समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर ब्रह्माकुमारीज मुख्य सेवाकेंद्र से बीके संतोषी दीदी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव जी एवं तेलुगु समाज की भारी संख्या में प्रबुद्ध महिलाएँ उपस्थित रहीं।
brahmakumaris bilaspur
सच्ची शिवरात्रि वही, जब हम अपनी बुराइयां शिव को सौंप दें
महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आत्म-परिवर्तन और नवसृजन का दिव्य संदेश लेकर आता है। रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बिलासपुर मुख्य शाखा, टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव पर विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किए गए। इस दौरान शिव ध्वजारोहण कर भाई-बहनों को जीवन की बुराइयां छोड़ने और पवित्र जीवन : जीने की प्रतिज्ञा कराई गई। बीके स्वाति दीदी ने कहा कि महाशिवरात्रि परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का स्मृति पर्व है।
यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि जब-जब संसार में धर्म की ग्लानि बढ़ती है और मानव मूल्यों का पतन होता है, तब परमात्मा स्वयं इस धरा पर अवतरित होकर मानव को नई दिशा देते हैं।
यही कारण है कि शिवरात्रि को सभी पर्वों में महान माना गया है। दीदी ने बताया कि शिव पर अक धतूरा और भांग अर्पित करने का वास्तविक आध्यात्मिक रहस्य यह है कि हम अपने जीवन की कांटों जैसी बुराइयां-काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार परमात्मा को सौंप दें। जिस प्रकार दान की गई वस्तु वापस नहीं ली जाती, उसी प्रकार जब हम अपनी नकारात्मक आदतें और बुरे संस्कार परमात्मा को अर्पित कर देते हैं, तो उनसे सदा के लिए मुक्त हो सकते हैं। यही सच्ची शिवरात्रि है।
योग अभ्यास से आत्मा बनती है पवित्र और शक्तिशाली
बीके स्वाति दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव ज्योतिबिंदु स्वरूप है, उनका कोई शारीरिक जन्म नहीं होता। वे दिव्य अवतरण द्वारा सृष्टि के संधिकाल में मानव कल्याण के लिए आते हैं। शिव स्वयं अजन्मा, अभोक्ता और सर्वशक्तिमान हैं। शिवलिंग परमात्मा शिव का प्रतीक है, जो हमें उनके निराकार ज्योति स्वरूप की याद दिलाता है। आज का समय कलियुग का अंतिम चरण है, जिसे महारात्रि भी कहा गया है। बढ़ता तनाव, हिंसा, नैतिक पतन और प्रकृति का असंतुलन विश्व परिवर्तन की ओर संकेत कर रहे हैं। ऐसे समय में परमात्मा सहज राजयोग की शिक्षा देकर देवतुल्य जीवन जीने की प्रेरणा दे रहे हैं।
brahmakumaris bilaspur
“एग्जाम मंत्रा” – परीक्षा के तनाव को कहें अलविदा
अरपा कम्युनिटी रेडियो 90.8 FM के तत्वावधान में आयोजित ‘एग्जाम मंत्रा’ कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक विशेष सत्र संपन्न हुआ। इस सत्र में ब्रह्माकुमारीज बिलासपुर की मुख्य सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले मानसिक तनाव से निपटने के अचूक मंत्र दिए और एकाग्रता बढ़ाने के प्रभावी उपाय साझा किए। दीदी ने समझाया कि शांत मन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। कार्यक्रम के अंत में दीदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
-
brahmakumaris bilaspur3 years agoCHHATTISGARH GAURAV SAMMAN NEWS PAPER
-
brahmakumaris bilaspur2 years agoLIVE 26 Jan 2024 Azadi ke Amritmahotsav (Mangala Gaon) Bilaspur
-
news3 years ago
Swdeshi Mela Bilaspur 2022
-
brahmakumaris bilaspur2 years agoSWADESI MELA AT SCIENCE COLLAGE BILASPUR
-
brahmakumaris bilaspur3 years agoCHHATTISGARH GAURAV SAMMAN
-
brahmakumaris bilaspur2 years agoजो खुशी की खुराक खाते हैं वह सदा तंदरुस्त रहते हैं : बीके स्वाति
-
brahmakumaris bilaspur2 years agoतनाव मुक्त प्रबंधन : केंद्रीय जेल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का आयोजन
-
brahmakumaris bilaspur2 years agoऑटो एक्सपो द्वारा ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित







